लेखक के बारे में
शब्द मेरे लिए केवल अक्षर नहीं, बल्कि भावनाओं की अभिव्यक्ति हैं।
फीचर्ड कविता सेक्शन
"कविता केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज का दर्पण है।
विशेष रचनाएँ
प्रेम की अनुभूति, देशभक्ति की पुकार, जीवन दर्शन

"शब्दों में बसता है मेरा संसार"

भावनाओं की स्याही से लिखी हर पंक्ति, दिल से निकलकर सीधे दिल तक पहुँचती है।

विशेष रचनाएँ

यदि मेरी पंक्तियाँ आपके हृदय को स्पर्श करें,
तो यही मेरी लेखनी की सबसे बड़ी सफलता है।

कविता पाठ

कविता केवल पढ़ने के लिए नहीं,
बल्कि सुनने और महसूस करने के लिए होती है।

पाठकों की प्रतिक्रिया

What our customers are saying about us after using our products.

— अंजली वर्मा

"आपकी कविताएँ दिल को छू जाती हैं। हर पंक्ति में सच्चाई और संवेदना झलकती है। पढ़ते-पढ़ते ऐसा लगता है जैसे अपने ही मन की बात सुन रहा हूँ।"

— अंजली वर्मा
— राजेश मिश्रा

"इस मंच पर प्रकाशित कहानियाँ न केवल मनोरंजन करती हैं, बल्कि जीवन की सीख भी देती हैं। हर कहानी सोचने पर मजबूर करती है।"

— राजेश मिश्रा
— पूजा शर्मा

"सरल भाषा और गहराईपूर्ण विचार – यही इस ब्लॉग की सबसे बड़ी खूबी है। यहाँ साहित्य जीवंत महसूस होता है।"

— पूजा शर्मा

“कहानियाँ जीवन की सच्चाई दिखाती हैं।”

"यह मंच नए लेखकों के लिए एक सुनहरा अवसर है। यहाँ शब्दों को सम्मान और भावनाओं को पहचान मिलती है।"

नवीनतम रचनाएँ

हिंदी कविता, प्रेरणादायक कहानियाँ और गहराईपूर्ण साहित्यिक लेखों का एक डिजिटल मंच। यहाँ हर रचना दिल से निकलकर सीधे आपके दिल तक पहुँचती है।

दीपावली

लाई हूँ आँचल में भरकर उजाला
अँधेरे दिलों को जो रोशन करेगा।
खुशियाँ मनाओ यह है मेरा संदेशा,
गम का ना साया तुम पर पड़ेगा।


लाई हूँ शुभ को मैं साथी बनाकर,
हर एक उद्यम जो सफल करेगा।
काल को अपना अनुचर बनाकर,
अमंगल नहीं सिर्फ मंगल करेगा।


लाई हूँ राम को मैं वापस अयोध्या,
हर एक उजाड़ जो आबाद करेगा।
टूटे हुए हृदयों के टुकड़े जोड़कर,
उनमे जीवन का संचार करेगा ।


लाई हूँ नयनों में जीवन की ज्योति,
कर्मपथ जिससे प्रकाशित होगा।
अपना लो इनको न सोचो जरा भी,
अंधकार का नामोनिशां न रहेगा।४

लाई हूँ होंठों पर प्रार्थनाएं सजाकर,
हर शब्द जिनका स्वीकार होगा।
उठकर मुझे तुम गले से लगा लो,
हर दर्द तुम्हारा, तुम्हारा न होगा।


लाई हूँ लक्ष्मी को अंगुली पकड़कर,
घर-द्वार तुम्हारा समृद्ध होगा।
मत खोना ऐसा स्वर्णिम अवसर,
सिर्फ आज मिला है— कल नहीं मिलेगा।



कवि चेतन कुमार गुप्ता

घर के सामने सड़क किनारे लगा पेड़

तू बसा है हमारी यादों में, जो चला गया छोड़कर बहुत आएगा आँखों में।
जब से हमने संभाला था होश तुझे लहलहाते पाया था अपने आँगन में।
अब जब तुझे मिटा दिया जाएगा यहाँ से,हमारे दिल का एक कोना अंधेरा हो जाएगा। अब जेठ की चिलचिलाती धूप में ,वो सुकून भरा नज़ारा न होगा।
गुज़रने वाले मुसाफिरों का अनायास ठहरना न होगा ,और हम भी शायद अब घर से बाहर न निकलें दोपहर में,
क्योंकि तुम्हारे स्थान का यह सुनापन हमारी आँखों में खटकेगा ।
याद आएगा हमें तुम पर वो फूलों का खिलना,झुलसाती हुई गर्मियों में वो ठंडी छाँव देना।
सोचते हैं अब सुबह-शाम हम किसकी पत्तियाँ बुहारेंगे,तुम्हारे बिना लोग हमारे घर का पता कैसे पहचानेंगे।
तुम तो एक पल में छोड़ जाओगे हमें वर्षों साथ रहने के बाद,पर क्या कभी सोचा है तुमने …………………….

……………………कि हम तुम्हें कैसे भूल पाएंगे।

-कवि चेतन कुमार गुप्ता

वृक्ष की वेदना

बड़ी मुश्किल से बनाया है हमने ये घर ………….
मत तोड़ो इसे प्लीज …………….

कितना मर्महीन, तू हो गया है मानव
यह कहता है आज मेरा मन।
मैं खड़ा था, मैं अड़ा था,
समेटे था अपने में कितने ही जीवन।

सोचता था कि मैं तेरा, तू मेरा है,, लेकिन
दो ही पलों में कर दिया धराशायी,
तूने पराया बनाकर।
कितना मर्महीन, तू हो गया है मानव।

उन पंछियों से पूछ वेदना व्यथा-वेदना की कथा,
जिन्होंने तृण-तंतु जोड़ कितने ही, कैसे घर बनाया।
कैसे उसमें नवजीवन का श्रृंगार किया,
कैसे उसे सींचा, पाला-पोसा, उम्मीदों का संसार बसाया।

अब पूछता हूँ मैं तुझसे …

क्या अपराध था मेरा, क्या बिगाड़ा था उन बेजुबानों ने, जो बेरहम होकर तूने मिटा दिया अस्तित्व हमारा।
कितना मर्महीन तू हो गया है मानव। अरे सिर्फ रास्ता ही तो बनाना था तुझे,
वह तो बन ही सकता था मेरे आगे या पीछे से। अगर थोड़ी सी करुना तू दिखाता और हमें बचा जाता
गुणगान करते जहाँ जाते तेरे सहदय होने का।

गूँज उठता गगन विशाल, पंछियों के कलरव से ,यह धरा भी जीवंत हो जाती ,इन मधुर ध्वनियों

देख लेते कर्तव्य पथ पर इस तरफ हम भी, इससे कर्तव्य निभते करुणा पुरुष की।

धन्य वृक्ष, धन्य पक्षी, नहीं रखते कोई द्वेष इस जमाने से।

— C.K. Gupta